फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Rain: मूसलाधार बारिश से थमी ट्रेनों की रफ्तार, राजधानी से लेकर इंटरसिटी तक, कई ट्रेनें 5 घंटे तक लेट

Mon, 20 Jul 2026 08:50 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: लगातार मूसलाधार बारिश के कारण जमालपुर-किऊल रेलखंड पर कजरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, जिससे करीब दो घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के 3 से 5 घंटे तक विलंबित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
ट्रैक पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जमालपुर-किऊल रेलखंड पर सोमवार सुबह करीब दो घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। कजरा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर सुबह 8:20 बजे से 10:10 बजे तक ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया। इससे राजधानी समेत कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं और जमालपुर स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


ट्रैक पर भरा पानी, तकनीकी टीम ने संभाला मोर्चा
रेलवे सूत्रों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण कजरा के पास रेलवे ट्रैक पर पानी जमा हो गया था। स्थिति की जानकारी मिलते ही जमालपुर से तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने अस्थायी निकासी व्यवस्था कर पंप की मदद से पानी बाहर निकाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक को परिचालन के योग्य बनाया गया।

राजधानी से लेकर इंटरसिटी तक कई ट्रेनें घंटों लेट
परिचालन बाधित होने का असर पूरे दिन ट्रेनों पर दिखा। अप लाइन में कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 1 घंटे 35 मिनट, मालदा-किऊल पैसेंजर 1 घंटे 10 मिनट और बांका-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस करीब 32 मिनट विलंब से जमालपुर पहुंची। वहीं डाउन लाइन में आनंद विहार-सैरांग राजधानी करीब 57 मिनट, बेंगलुरु-भागलपुर अंग एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे, दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी करीब 2 घंटे 38 मिनट और पटना-दुमका एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे 42 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


स्टेशन पर फंसे यात्री, कनेक्टिंग ट्रेनें भी छूटीं
ट्रेनों के विलंब से जमालपुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र का चक्कर लगाते रहे। कई यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेन छूट गई, जबकि खाने-पीने की वस्तुओं को लेकर भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: 1100 श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन


'सुरक्षा के लिए रोका गया परिचालन'
मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण ट्रैक पर पानी जमा होने से सुरक्षा के मद्देनजर रेल परिचालन अस्थायी रूप से रोका गया था। पानी की निकासी के बाद परिचालन सामान्य कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें