फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गिरिराज का खरगे के बयान पर पलटवार; 'मोदी की विदेश नीति देखनी है तो जाकर प्रेसिडेंट ट्रूडो से मिलें'

Wed, 10 Jan 2024 01:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Politics: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर विदेश नीति देखना है तो जी20 देखें, जिसमें अफ्रीका जैसे देश को मोदी ने कैसे शामिल कराया। आज आलम यह है कि अमेरिका-रूस जैसे बड़े देश भारत से हाथ मिलाने को तैयार हैं। वहीं, सिंह ने चीन को लेकर बड़ा दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के बाद पलटवार कर उन्हें अपनी विदेश नीति पर चिंतन करने की बात कही है। दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि मोदी सरकार की विदेश नीति ठीक नहीं है। इसी वजह से आज मालदीव तक में इनका विरोध हो रहा है।

विज्ञापन


'पाकिस्तानी भी तिरंगा लेकर सुरक्षित बाहर निकल गए'
गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर मोदी की विदेश नीति के संबंध में जानना है तो कनाडा के प्रेसिडेंट ट्रूडो से जाकर मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जब यूक्रेन-रूस का युद्ध चल रहा था, तब पचास हजार से अधिक भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकला था। यह मोदी की विशेष नीति थी और इसमें हाथ में तिरंगा लेकर पाकिस्तान के लोग भी सुरक्षित बाहर निकल गए।
 
'चीन मोदी सरकार की तारीफ करते नहीं थक रहा'
भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि अगर विदेश नीति देखना है तो जी20 देखें, जिसमें अफ्रीका जैसे देश को मोदी ने कैसे शामिल कराया। आज आलम यह है कि अमेरिका-रूस जैसे बड़े देश भारत से हाथ मिलाने को तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि अब तो चीन भी मोदी सरकार की तारीफ करते नहीं थक रहा। इसलिए खरगे जी अपना ज्ञान अपने ही पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें