फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Bihar: तिलक समारोह में घुसकर किया बवाल, विरोध करने कर दबंग ने युवक को ईंट पत्थर से पीट-पीट मार डाला

Thu, 21 Nov 2024 02:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले में एक दंबग की दबंगई देखने को मिली है। पहले जबरन तिलक समारोह में घुसकर बवाल किया और जब विरोध किया गया तो दबंगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में दबंग की दबंगई एक बार फिर देखने को मिली। जहां दबंगों ने तिलक समारोह में घुसकर जमकर बवाल किया। जब इसका विरोध पीड़ित परिवार के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने एक युवक की ईंट पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत-1 की है।

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा 1 पंचायत के रहने वाले रंजीत राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में मृतक के पिता रंजीत राय ने बताया है कि रात में भतीजे का तिलक समारोह चल रहा था। तभी गांव के ही दो युवक आए और उसे तिलक समारोह में गाली-गलौज और बवाल करने लगे। उन्होंने बताया कि इस गाली-गलौज और बवाल का विरोध किया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने पहले मेरे दुकान को तोड़फोड़ कर रहा थे। जब इसका विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने ईंट पत्थर से मेरे पुत्र की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, शादी की खुशी गम में मौत के बाद तब्दील हो गई। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही साथ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


इस घटना के संबंध में बछवारा थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया है कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मारपीट में एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मनीष कुमार कंपटीशन की तैयारी करता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें