फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, एक की मौत, दो हुए गंभीर घायल

Tue, 27 Feb 2024 01:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Crime News: बेगूसराय में शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डंडे एवं लोहे के रॉड से पीट-पीटकर तीन भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई। जबकि दो भाई अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेवपुर कमाल पश्चिम की है। मृत व्यक्ति की पहचान पहचान साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले राम सुमरान दास के पुत्र धर्मवीर कुमार दास के रूप में हुई है। जबकि दोनों भाई की पहचान रोहित कुमार एवं विक्रम कुमार के रूप में की गई है। आपस में तीनों भाई है। इस घटना के संबंध में मृतक धर्मवीर के भाई बबलू कुमार ने बताया है कि 25 फरवरी को रात में उसके गांव के ही रहने वाले 10 की संख्या में शराब पीकर आए और हो हंगामा करने लगे, जब इसका विरोध परिवार के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर सभी लोग घर में घुसकर लाठी लोहे के रॉड से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मारपीट में धर्मवीर, राहुल और विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसको इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां, इलाज क्रम में आज धर्मवीर कुमार की मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने यह भी बताया है कि एक महीना पहले भी इन लोगों के द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस जांच में जुटी
वहीं, इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें