फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नारडीह के पास धान के खेत में कोलकाता से लौट रहे मजदूर का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 21 Sep 2025 02:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई के नारडीह के पास धान के खेत में कोलकाता से लौट रहे मजदूर अशोक राम (60) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के पास शराब और पहचान पत्र बरामद हुए। पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कोलकाता से लौट रहे मजदूर का नारडीह के पास धान के खेत में शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई टाउन थाना क्षेत्र के नारडीह के पास शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव धान के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक अशोक राम (60) मंझवे गांव के निवासी थे और कोलकाता में मजदूरी करते थे। ग्रामीणों ने धान के खेत में शव देखकर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। शव के पास से मिले पहचान पत्र और डायरी के आधार पर मृतक की पहचान हुई। मृतक के पैकेट से शराब भी बरामद हुई और शव के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक कोलकाता से शनिवार सुबह अपने घर मंझवे लौटने के लिए निकले थे। जमुई स्टेशन उतरने पर उनका पुत्र अतिथि पैलेस चौक के पास इंतजार कर रहा था, लेकिन अशोक राम 4 किलोमीटर दूर नारडीह में धान के खेत में मृत पाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव मिलने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- चुनाव से पहले ही हार मान चुके विपक्षी नेता
विज्ञापन


टाउन थाना क्षेत्र के पास नारडीह और शाहपुर गांव में शराब की बिक्री और सेवन आम है। पुलिस का अनुमान है कि मृतक पेट दर्द का बहाना बनाकर शराब पीने गया होगा और अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई होगी, या किसी विवाद के कारण हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया हो। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें