फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में ठनका गिरने से महिला की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 09 May 2024 03:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला मंझौल थाना एरिया का है।
विज्ञापन
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में भीषण बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह पूरा मामला मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत तीन उसराहा मुसहरी के पास का है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वज्रपात गिरने एवं उसकी तीव्र आवाज सुनकर एक महिला मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतिका की पहचान जमुई जिले के भुल्लर गांव के कारू मांझी के 25 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई है। जबकि घायलों की पहचान उक्त पंचायत के उसराहा निवासी स्वर्गीय राजाराम सदा के पुत्र सुनील सदा सुनील सदा की पत्नी गुड्डी देवी पुत्री संगम कुमारी के रूप में की गई है।

घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मंझौल में किया जा रहा है। मंझौल रेफरल अस्पताल के प्रभारी अनिल प्रसाद ने बताया कि ठनका के आवाज से हृदय गति रुकने से मौत हुई है। फिलहाल, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मंझौल थाना पुलिस को दी। मौके पर मंझौल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें