फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: निर्माणाधीन छह मंजिला मकान से गिरकर मजदूर की मौत, हादसे के 13 घंटे बाद पुलिस को दी गई सूचना

Thu, 21 Mar 2024 03:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन 6 मंजिला मकान से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के दीपशिखा रोड की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर निवासी नीतीश कुमार निषाद के रूप में की गई है। 
विज्ञापन
निर्माणाधीन छह मंजिला मकान से गिरकर मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन 6 मंजिला मकान से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। सबसे शर्मनाक बात यह है कि मौत के 13 घंटे बाद तक भी ना तो पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई और ना ही मृतक के परिजनों को इस हादसे से अवगत कराया गया। बाद में जब मृतक नीतीश कुमार निषाद घर नहीं पहुंचे तब उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तत्पश्चात उनके शव को आज सुबह निर्माणाधीन मकान के नीचे पाया गया। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त घटना के बाद एक तरफ जहां परिवार में मातम का माहौल है तो वहीं लोगों ने मकान मालिक से मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है। लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना सुरक्षा कवच के 6 मंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा था, इसमें ठेकेदार एवं मकान मालिक दोनों ही दोषी हैं। सुरक्षा के सही इंतजाम नहीं रहने की वजह से ही मजदूर की मौत हुई है।

पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि बुधवार को ही नीतीश कुमार निषाद काम पर आए थे और देर शाम तक काम करते रहे। इसी दौरान किसी वजह से उनका पैर फिसल गया और वह इमारत से नीचे गिर गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हुई। परिजनों ने बताया कि जब देर शाम तक नीतीश कुमार निषाद घर नहीं पहुंचे तब उनकी खोजबीन की गई। इस दौरान ठेकेदार ने साइड पर आने से भी इंकार कर दिया, इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ठेकेदार क पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी, लेकिन उसने मृतक के परिजनों को अंधेरे में रखा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें