फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai: शादी के बाद पंडाल खोल रहा था मिस्त्री, अचानक करंट की चपेट में आया; दर्दनाक मौत से परिवार गमजदा

Wed, 10 Jul 2024 11:16 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai: यहां शादी के बाद पंडाल खोल रहे बिजली मिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस पूरी घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस को मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के राजपुर मटरमाला गांव की है। मृतक बिजली मिस्त्री की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के सुघरण गांव के रहने वाले वशिष्ठ नारायण महतो का पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया है कि राजुपपुर कटारमल गांव में एक शादी समारोह में पंडाल निर्माण करने के लिए गया था। जब शादी समारोह समाप्त होने के बाद पंडाल खोल रहा था। इस दौरान बिजली के पोल में सट जाने के कारण करंट की चपेट में नीतीश कुमार आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताया है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बिजली के पोल में पहले से तार टूटा हुआ था। जिसके कारण नीतीश कुमार पंडाल खोलने के दौरान उसी बिजली पोल के तार में सट गया। जिसके कारण से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


फिलहाल इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना डंडारी थाना पुलिस को दी। मौके पर डंडारी थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अपनी जानकारी के अनुसार मिनट तक नीतीश कुमार मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण पोषण किया करता था। इस संबंध में डंडारी थाना अध्यक्ष ने बताया है कि बिजली मिस्त्री की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पंडाल खोलने के दौरान बिजली के पोल में सट जाने के कारण करंट की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें