फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger: रात के अंधेरे में प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया, भनक लगते ही परिजनों ने धर दबोचा; अब थाने में कराई शादी

Tue, 09 Jul 2024 03:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। लड़की के परिजनों ने प्रेमी युगल को रंगेहाथ पकड़ लिया और दोनों को कमरे में बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को शादी के लिए राजी किया और गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
मांग में सिंदूर भरता प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खड़गपुर प्रखंड के रतैठा गांव निवासी सत्यम कुमार सिंह के पुत्र सुमित कुमार (26) वर्ष का गांव की ही मनीषा कुमारी उर्फ प्रियम (23) के साथ प्रेम-प्रसंग पिछले 5 वर्षों से चल रहा था। उसके बाद इन लैला मजनू  का प्रेम परवान पर चढ़ने लगा।

विज्ञापन


सोमवार की देर रात्रि प्रेमिका मनीषा कुमारी ने अपने प्रेमी सुमित कुमार को मिलने के लिए बुलाया। जब प्रेमी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आया तो गांव के कुछ मनचलों ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया। गांव में काफी हो हंगामा हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस प्रेमी प्रेमिका दोनों को अपने साथ थाने ले आई। उसके बाद दोनों परिवारों के लोगों को भी थाना बुलाया गया। खड़गपुर पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले में सुलह करवा कर दोनों प्रेमी युगल का शादी शिव मंदिर में करवाई। जहां प्रेमी-प्रेमिका व परिजनों की आपसी सहमति से दोनों की शादी शिव मंदिर में विवाह संपन्न हुआ। इन प्रेमी-प्रेमिका की शादी को देखने के लिए कई लोग भी उमड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें