फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : हादसे ने खोल दी गुरु-शिष्या के रिश्तों की पोल; 38 साल का शिक्षक 14 साल की छात्रा को भगा ले जा रहा था

Wed, 17 Apr 2024 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: यह सड़क हादसा था, लेकिन कहानी दूसरी सामने आयी। 38 साल का शिक्षक 14 साल की छात्रा को भगा ले जा रहा था- यह आरोप लड़की की मां ने लगाया है। वैसे, मुंगेर के इस मामले में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के श्री कृष्ण सेतु पुल पर आज बाइक से जा रहे दो लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल 38 वर्षीय प्राइवेट शिक्षक और 14 वर्षीय छात्रा है। दोनों मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के घोरघट गांव रहने वाला हैं।
विज्ञापन


मां ने लगाया आरोप
बताया जाता है शिक्षक छात्रा को घर में ट्यूशन पढ़ाता था, जिसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। बुधवार को शिक्षक ने घर से छात्रा को अपनी बाइक पर बैठाकर बेगूसराय जा रहा था, तभी श्री कृष्ण सेतु पुल के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें शिक्षक और छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिक्षक और छात्र को स्थानीय लोगों द्वार ई रिक्शा चालक की मदद से सदर अस्पताल मुंगेर लाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। वहीं पूछे जाने पर शिक्षक ने बताया कि छात्रा को मेला दिखाने के लिए बेगूसराय लेकर जा रहे थे तभी एक्सीडेंट हो गया। वहीं छात्रा की मां ने बताया कि मेरी बेटी पढ़ने के लिए शिक्षक के घर पर गई थी। शिक्षक उसे भगाकर ले जा रहा था। हम लोगों की जानकारी मिली कि बेटी  सड़क दुर्घटना में घायल हो गई और भर्ती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें