फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी से लौट रहा था पूरा परिवार, रास्ते में ट्रक ने मारी टक्कर; दो की मौत, चार गंभीर

Thu, 02 Jul 2026 06:13 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui Accident News: जमुई के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में स्विफ्ट कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा माधोपुर-फुटानी चौक के समीप उस समय हुआ, जब एक स्विफ्ट कार और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
विज्ञापन


एक ही परिवार के छह लोग थे कार में सवार
जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित वासमेंनडीह गांव में आयोजित एक शादी समारोह से लौटकर गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के सोनदिघी गांव जा रहे थे। कार में एक ही परिवार के छह रिश्तेदार सवार थे। इसी दौरान चकाई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

कार चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत
दुर्घटना में कार चालक सोनदिघी निवासी 50 वर्षीय पप्पू राणा तथा उनके बहनोई 55 वर्षीय मकुंदेव राणा, जो चकाई थाना क्षेत्र के कियाजोरी गांव के निवासी थे, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं जानकी देवी, विजय राणा, 10 वर्षीय करण कुमार शर्मा और मनील राणा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गैस कटर से निकाला गया शव
घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार चालक का शव वाहन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद सभी घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का बिहार सीएम पर बड़ा आरोप, बोले- 'मुख्यमंत्री के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर'
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें