फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में बहन से मिलकर बाइक से लौट रहे रेलकर्मी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

Mon, 22 Apr 2024 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय में बाइक से घर लौट रहे रेलकर्मी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक राजेश मंडल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक रेलकर्मी को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। वहीं, इस घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के बलिदानी दुर्गा स्थान स्थित एनएच- 31 के पास का है। मृतक रेलकर्मी की पहचान समस्तीपुर जिला निवासी राजेश मंडल के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेलकर्मी राजेश मंडल अपनी मोटरसाइकिल से साहेबपुर कमाल से बहन से मिलकर वह वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बलिदानी दुर्गा स्थान स्थित एनएच- 31 के पास राजेश मंडल को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही राजेश मंडल की मौत हो गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना 112 डायल पुलिस टीम को दी। मौके पर 112 डायल पुलिस टीम ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। साथ ही पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, राजेश मंडल समस्तीपुर रेलवे स्टेशन में कार्यरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें