फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamui: चार अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे जमुई, एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे सभा को संबोधित

Mon, 01 Apr 2024 01:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का दौर अब तेज होने लगा। पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए अगले 4 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई आ रहे हैं। वे जमुई में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर जिला प्रशासन जुट गए हैं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमुई में आगमन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गए हैं। प्रधानमंत्री के सभा स्थल पर कोई चूक न हो इसके लिए डीएम राकेश कुमार, एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन, एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ सतीश सुमन समेत जिले के आला अधिकारियों द्वारा सभा स्थल का जायजा लिया जा रहा है। जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने बताया कि पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अप्रैल को जमुई पहुंचेंगे, जहां खैरा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित नरियाना नदी पुल के समीप बल्लोपुर में एनडीए से लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी अरुण भारती के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी जोरशोर से शुरू हो गई है।

विज्ञापन


2019 को भी इसी स्थान पर चुनावी सभा को किया था संबोधित
2019 लोकसभा चुनाव में भी एनडीए से लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी चिराग पासवान के पक्ष में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी स्थान से सभा को संबोधित किया था। जिससे चिराग पासवान ने भारी मतों से अपना जीत दर्ज किया था। 

सभा स्थल पर पंडाल निर्माण कार्य में जुटे मजदूर
जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत खैरा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित नरियाना नदी पुल के समीप बल्लोपुर में सभा स्थल पर पंडाल बनाने का कार्य तेजी से की जा रही है। जिसमें करीब तीन दर्जन से अधिक मजदूर पंडाल निर्माण कार्य में जुट चुकी है। पिछले बार की तुलना में भारी भीड़ को देखते हुए पंडाल निर्माण के लिए 7 ट्रक से पंडाल निर्माण के लिए समान मंगवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें