फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में सियार के हमले से कई ग्रामीण घायल, गुस्साए लोगों ने एक सियार को उतारा मौत के घाट

Tue, 08 Oct 2024 04:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: ग्रामीणों का कहना है कि सियार का एक झुंड इलाके में सक्रिय है और मौका मिलते ही अकेले लोगों पर हमला कर रहा है, चाहे वे घरों में हों या खेतों में काम कर रहे हों। इस हमले से परेशान ग्रामीणों ने आत्मरक्षा के लिए एक सियार को मार डाला।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे सियार के हमले में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के कई गांवों में सियार के आतंक ने ग्रामीणों को परेशान कर रखा है। पिछले 24 घंटों के दौरान सियार ने छह से अधिक ग्रामीणों पर हमला किया, जिनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। बेराय, पंसाय और सजुआ गांवों के लोग सियार के इस हमले का शिकार हुए हैं। हालात इतने खराब हो गए कि ग्रामीणों को एक सियार को मार गिराना पड़ा।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सियार के हमले की सबसे बड़ी घटना सजुआ गांव में घटी। जहां घास काटने गईं दो सगी बहनों को सियार ने निशाना बनाया। हालांकि गांववालों की सूझबूझ से दोनों बहनें सियार के हमले से बचाई जा सकीं, लेकिन वे घायल हो गईं। इसी प्रकार पंसाय गांव में भी सियार ने एक बच्चे और उसकी मां तथा बहन पर हमला कर दिया। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
 
ग्रामीणों का कहना है कि सियार का एक झुंड इलाके में सक्रिय है और मौका मिलते ही अकेले लोगों पर हमला कर रहा है, चाहे वे घरों में हों या खेतों में काम कर रहे हों। इस हमले से परेशान ग्रामीणों ने आत्मरक्षा के लिए एक सियार को मार डाला। इसके बावजूद सियार का आतंक कम नहीं हुआ है और लोग अब भी दहशत में हैं।
विज्ञापन

 
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज के चिकित्सक मानस श्री ने बताया कि सियार ने जिन ग्रामीणों पर हमला किया, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया है। चिकित्सकों ने सियार के काटने के मामले में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
 
इस घटना से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सियार के लगातार हमलों से गांववाले डरे हुए हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपाय अपनाने पड़ रहे हैं। प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए मदद की अपील भी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें