फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: किसी के बुलावे पर बाहर गया, लौटा तो चली गई जान; बेगूसराय में यूट्यूबर की मौत की गुत्थी उलझी

Tue, 08 Oct 2024 02:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि यूट्यूब चैनल चलने वाले युवक की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
मृतक सोनू कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक यूट्यूब चैनल चलाने वाले युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थानाक्षेत्र के सांख तरैया वार्ड-1 की है। मृतक युवक की पहचान सांख तरैया वार्ड-1 निवासी दिलीप चौधरी के बेटे सोनू कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


इस घटना को मृतक के पिता दिलीप चौधरी ने बताया कि कोई उसे घर से बुला कर ले गया, उसके बाद वह घर वापस लौटा। उन्होंने बताया कि जब घर लौट के आया तो वह काफी बेचैन था। बेचैन होने के बाद वह चापाकल पर स्नान करने के लिए गया। वहीं चापाकल पर स्नान करने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह काफी स्वस्थ था। लेकिन अचानक उसकी मौत कैसे हो गई, यह समझ में नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सोनू संजू म्यूजिकल वर्ल्ड के नाम से यूट्यूब चैनल चलाता था। संजू म्यूजिकल वर्ल्ड यूट्यूब चैनल उस इलाके में काफी प्रसिद्ध था। फिलहाल यूट्यूबर की मौत के बाद इलाके में काफी चर्चा हो रही है। वहीं, घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि यूट्यूब चैनल चलने वाले युवक की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें