फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एमआरजेडी कॉलेज में शिक्षकों की गुंडागर्दी, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को जमकर पीटा

Thu, 24 Oct 2024 03:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय में एमआरजेडी कॉलेज के शिक्षकों की गुंडागर्दी सामने आई है। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के साथ जमकर मारपीट की है।
विज्ञापन
छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में एमआरजेडी कॉलेज के शिक्षकों की गुंडागर्दी सामने आई है। जहां एक साथ कई छात्र एवं छात्राओं को लाठी डंडे से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वहीं, बचाने गए अभिभावक के साथ भी शिक्षकों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन




मारपीट में कई छात्र एवं छात्राओं सहित अभिभावक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। इस पिटाई से नाराज सैकड़ों की संख्या में छात्र ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। वहीं, हंगामा देखकर मौके पर पुलिस पहुंचकर शांत करने में लगे हुए हैं। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित एमआरजेडी कॉलेज का है। 

विज्ञापन


घायल छात्र एवं छात्राओं की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज के रहने वाले अभिषेक कुमार लक्ष्मी देवी, करण कुमार, जानकी कुमारी, नंदिनी, कुमारी, निधि भारती के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में छात्र ने बताया है कि आज बीए पार्ट सेमेस्टर-2 का एग्जाम चल रहा था। इस एग्जाम के दौरान प्रश्न पत्र देने के दौरान छात्र के साथ शिक्षकों के द्वारा किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान शिक्षक नाराज होकर मारपीट करने लगे।

मारपीट देखकर सभी छात्र एवं छात्राओं ने इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर कॉलेज के सभी शिक्षकों के द्वारा लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट देखकर बचाने गए अभिभावक के भी साथ कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा मारपीट की गई। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर सभी घायल छात्र एवं छात्राओं को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में नगर थाना के 112 डायल पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया है कि एमआरजेडी कॉलेज में छात्रों के साथ शिक्षकों के द्वारा मारपीट की घटना की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना के बाद छात्र उग्र हो गए और जमकर कॉलेज में हंगामा कर रहे हैं। अभी भी कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं, कई थाने के पुलिस कॉलेज में पहुंचकर मामले को शांत करने में लगे हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें