फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रंगदारी टैक्स नहीं देने पर बदमाशों ने किया किशोर का अपहरण, पुलिस की तत्परता से देर रात बरामद

Sat, 03 Jan 2026 04:56 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: बेगूसराय जिले में एक के बाद एक हो रहे अपराध की घटना और ट्रेंड ने जिलेवासी को सकते में डाल दिया है। हालांकि इस बीच पुलिस की कार्यशैली से लोगों ने चैन की सांस ली है। पर कार्रवाई को लेकर थाना का घेराव करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ताजा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी गांव का बताया जा रहा है। जहां 5 लाख रंगदारी टैक्स नहीं देने पर 10 वर्षीय किशोर का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। उक्त आरोप किशोर के परिजनों ने लगाकर थाना का घेराव किया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर में स्कूल से ही किशोर का अपहरण बदमाशों के द्वारा किया गया था।

विज्ञापन


परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस की सक्रियता से बच्चे को सकुशल रात के समय दियारा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। इसके बाद शनिवार को मटिहानी थाना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचकर कार्रवाई की मांग में जुटे हुए हैं। बरामद किशोर की पहचान रामदीरी निवासी पंकज पासवान के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है।

पढ़ें: राजा रानी तालाब के पास अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर महिला की मौत
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पंकज पासवान का गुजरात में रहना होता है। कुछ दिन पहले बदमाशों के द्वारा उसे फोन कर ₹500000 टैक्स की मांग की गई थी। परिजनों ने इसे हल्के में लेकर मजाक समझकर टाल दिया था। जब किशोर का अपहरण कर लिया गया तो परिजनों ने कोहराम मच गया। हालांकि मटिहानी पुलिस की सक्रियता के कारण किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया है। फिलहाल मटिहानी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


वहीं बरामद किशोर के परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीण मटिहानी थाना पर पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग में जुटे हुए हैं। बहरहाल बेगूसराय पुलिस ने किशोर को बरामद कर एक बड़ी घटना को टाल दिया है। बता दें कि हाल ही में मोबाइल व्यवसायी युवक का अपहरण कर बदमाशों ने हत्या कर दिया था। जिसका एक हफ्ते के बाद बूढ़ी गंडक नदी में चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र में शव बरामद किया गया था। उसके बाद इस वारदात से जिले में एक बार फिर जिलेवासियों के बीच विधि व्यवस्था को लेकर चर्चा का विषय गर्म हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें