मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र में दो दिनों में दो बलात्कार के मामले सामने आये हैं। वहीं दोनों मामले में पुलिस अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पायी है। ऐसे ही एक मामला सामने आया है, जहां बुधवार की देर शाम शौच करने गयी 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के 26 वर्षीय युवक विकास कुमार तांती ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
पीड़ित बच्ची के परिजनों द्वारा थाना में दिए गए आवेदन कहा गया कि बच्ची घर के बाहर देर शाम साढ़े सात बजे शौच करने के लिए गई हुई थी, वहीं जब शौच के बाद जब घर लौटी तो बदहवास के रूप में पहुंची। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि गांव एक युवक विकास कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। उसने पैर हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। नाबालिग की बात को सुनकर पीड़ित परिजनों ने आज धरहरा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बुधवार की देर रात धरहरा थाना पुलिस को सूचना मिली की एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया गया गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जिसके बाद एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद साक्ष्य संकलन किया गया। एसपी ने बताया कि इस घटना के बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।