फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुंगेर में दो दिनों में दुष्कर्म की वारदात, अब नाबालिग के साथ हैवानियत; परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

Thu, 29 Aug 2024 04:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: धरहरा थाना क्षेत्र में दो दिनों में दो बलात्कार के मामले सामने आये हैं। मंगलवार देर रात्रि 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म हुआ तो वहीं बुधवार की शाम 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 
 
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र में दो दिनों में दो बलात्कार के मामले सामने आये हैं। वहीं दोनों मामले में पुलिस अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पायी है। ऐसे ही एक मामला सामने आया है, जहां बुधवार की देर शाम शौच करने गयी 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के 26 वर्षीय युवक विकास कुमार तांती ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के परिजनों द्वारा थाना में दिए गए आवेदन कहा गया कि बच्ची घर के बाहर  देर शाम साढ़े सात बजे शौच करने के लिए गई हुई थी, वहीं जब शौच के बाद जब घर लौटी तो बदहवास के रूप में पहुंची। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि गांव एक युवक विकास कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। उसने पैर हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। नाबालिग की बात को सुनकर पीड़ित परिजनों ने आज धरहरा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बुधवार की देर रात धरहरा थाना पुलिस को सूचना मिली की एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया गया गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जिसके बाद एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद साक्ष्य संकलन किया गया। एसपी ने बताया कि इस घटना के बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें