फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमुई में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर; पति की मौत, पत्नी घायल

Sat, 13 Jul 2024 04:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: टाउन थाने के अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार ने बताया कि शनिवार को खैरा-जमुई मुख्य मार्ग पर गश्ती कर रहे थे। तभी उनकी नजर बाइक में टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप चालक पर पड़ी, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
मृतक मंजीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में खैरा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित इंदपे गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों और टाउन थाना पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के टीहिया दिनारी गांव निवासी मनजीत सिंह (54) के रूप में की गई है। जबकि घायल उसकी पत्नी सिंधु देवी है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी शनिवार को बाइक पर सवार होकर अपने गांव टीहिया दिनारी से अपने ससुराल बरहट प्रखंड के मलयपुर जा रहे थे। तभी खैरा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित इंदपे गांव के पास पंहुचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना बाइक पर सवार मनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी सिंधु देवी घायल हो गईं। घटना के बाद टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप चालक और वाहन को जब्त कर पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन


घटना को लेकर टाउन थाने के अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार ने बताया कि शनिवार को खैरा-जमुई मुख्य मार्ग पर गश्ती कर रहे थे। तभी उनकी नजर बाइक में टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप चालक पर पड़ी, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। पिकअप पर पलंग और अन्य सामान लदा था। चालक पटना का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें