बेगूसराय में जमीनी विवाद में पुलिस पर हमला किया गया है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। हालांकि मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दबंग पड़ोसी के द्वारा बिहार पुलिस जवान मनीष कुमार के साथ जमकर लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास वार्ड नंबर 26 की है। घायल बिहार पुलिस जवान की पहचान पन्हास वार्ड नंबर 26 के रहने वाले रामनरेश सिंह का पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बिहार पुलिस के जवान मनीष कुमार ने बताया है कि मेरे पड़ोस के रहने वाले दबंग मेरे जमीन को जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया है कि मेरे जमीन को जबरन रास्ता में शामिल किया जा रहा है। तभी मेरे द्वारा इसका विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर घर में घुसकर सभी लोगों के द्वारा पिटाई की गई है। उन्होंने बताया है तकरीबन 1 महीने से दबंग पड़ोसी के द्वारा तंग किया जा रहा है। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भी वह लोग मानने को तैयार नहीं है।
उन्होंने बताया है कि मेरा जितना जमीन हिस्सा है, उतनी ही जमीन को दे दिया जाए। मैं अपने अनुसार जमीन को रास्ते में दे दूंगा। इतना ही बात कही उतने ही में घर में घुसकर दबंग पड़ोसी ने लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि मारपीट का भी वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि अभी हम बिहार पुलिस का जवान है और अभी तत्काल मधेपुरा के एसपी आवास पर तैनात है। इसी जमीन को सुलझाने के लिए 5 दिन छुट्टी की लेकर अपने घर बेगूसराय आए हुए हैं। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी।