फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood: मुंगेर में 30 घर कटाव की जद में, बांध टूटने से ग्रामीणों में दहशत; डकरा नाला परियोजना बनी आफत

Fri, 08 Aug 2025 09:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger Flood: स्थानीय लोगों ने इस घटना को प्राकृतिक आपदा मानने से इनकार करते हुए इसे संवेदक की गंभीर लापरवाही बताया। उनका कहना है कि तय समय पर काम पूरा कर लिया जाता तो यह स्थिति ही नहीं आती। कई घरों की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मुंगेर में बाढ़ से हालात हुए भयावह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के जमालपुर प्रखंड के डकरा गांव में डकरा नाला परियोजना के तहत खोदे गए गड्ढे अब ग्रामीणों के लिए आफत बन गए हैं। बरसात के पानी से गड्ढों में जलभराव हुआ, जिससे कटाव शुरू हो गया। जल संसाधन विभाग ने कटावरोधी कार्य आरंभ किया था, लेकिन गुरुवार की रात अचानक बांध टूट गया और आसपास के लगभग 30 घर सीधे कटाव की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

 
‘लापरवाही से आई आफत’
स्थानीय लोगों ने इस घटना को प्राकृतिक आपदा मानने से इनकार करते हुए इसे संवेदक की गंभीर लापरवाही बताया। उनका कहना है कि तय समय पर काम पूरा कर लिया जाता तो यह स्थिति ही नहीं आती। कई घरों की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं और लोग अपना सामान निकालकर इधर-उधर शरण ले रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया तो वे नेशनल हाईवे जाम कर देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल संसाधन विभाग की होगी।

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंगा में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ के पानी में पटना की छह ग्राम पंचायतें डूबीं, नाव ही बनी सहारा
विज्ञापन

 
रात में पहुंचे डीएम, दिलाया भरोसा
कटावरोधी कार्य बेअसर होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी निखिल धनराज, जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी देर रात मौके पर पहुंचे। डीएम ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा और प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है। उन्होंने गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग करवाकर पुलिस की तैनाती भी कर दी, ताकि कोई कटाव क्षेत्र के पास न जा सके।
विज्ञापन

 
‘स्थिति पर जल्द होगा नियंत्रण’
जल संसाधन विभाग के एसडीओ मनीष भारती ने कहा कि विभाग पूरी तत्परता से कटावरोधी कार्य में जुटा है और जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि बरसात से पहले काम पूरा न करने की गलती अब उनके जीवन और घरों पर भारी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें- Love Affair: गोद में खेल चुके भांजे के प्यार में मामी; पति के हाथ-पैर तोड़ पत्नी प्रेमी संग बेटा लेकर फरार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें