फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अगरबत्ती से गिफ्ट कॉर्नर दुकान में लगी आग, कई दुकानें चपेट में आईं; दुकानदार पहली मंजिल पर फंसा

Sat, 06 Apr 2024 12:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि एक दुकान में आग लगी थी, जिसमें एक व्यक्ति झुलस गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर आग बुझाने की कोशिश करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिला मुख्यालय के पोस्ट ऑफिस के पास शनिवार की सुबह पूजा के दौरान अगरबत्ती से एक गिफ्ट कॉर्नर की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरी दुकान को अपने आगोश में ले लिया। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि जानकारी के बाद अग्निशमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। आग लगने की इस घटना में गिफ्ट कॉर्नर में रखी नकदी सहित दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलने का बात बताई जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, पीड़ित दुकानदार अजय भगत ने बताया कि वह महाराजगंज स्थित पोस्ट ऑफिस के पास गिफ्ट कॉर्नर की दुकान चलाते हैं। साथ ही वह पोस्ट ऑफिस का भी कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह वह दुकान खोलकर अपने घर के पहले मंजिल वाले कमरे में चला गया और पोस्ट ऑफिस के कागज का काम करने लगा। तभी उसकी पत्नी दुकान में पूजा करने आई और अगरबत्ती जलाकर मंदिर की ओर चली गई। उसके बाद अगरबत्ती से निकली चिंगारी से पूरी दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेज हो गई कि व्यवसायी अजय भगत पहली मंजिल पर बुरी तरह से फंस गया।

विज्ञापन


इधर, जानकारी के बाद आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतना विकराल रूप धारण कर लिया उसपर काबू पाना मुश्किल था। इसके बाद घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। तभी दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ देर बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर घायल को अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि एक दुकान में आग लगी थी, जिसमें एक व्यक्ति झुलस गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें