फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: शेखपुरा में सब्जी व्यवसायी की चाकू से गोदकर हत्या, शव पानी की टंकी के पास फेंका; इलाके में सनसनी

Fri, 11 Oct 2024 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Sheikhpura News: एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है और फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक सब्जी व्यवसायी नाटु साव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा जिले में गुरुवार की देर रात एक सब्जी व्यवसायी की अपराधियों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान जमालपुर मोहल्ला निवासी नाटू साव के रूप में हुई है। अपराधियों ने हत्या के बाद शव को मोहल्ले से कुछ दूरी पर पानी टंकी के पास फेंक दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

 
मृतक की पत्नी ने बताया कि नाटू साव हर दिन की तरह चांदनी चौक बाजार में सब्जी बेचने गए थे। रात नौ बजे तक वे घर वापस नहीं लौटे। उसके बाद उनकी पत्नी ने कई बार मोबाइल पर कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजन और स्थानीय लोग उनकी तलाश करते रहे, लेकिन नाटू साव का कोई पता नहीं चला। फिर शुक्रवार की सुबह उनकी लाश पानी टंकी के पास मिली।
 
जानकारी के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चाकू से किए गए लगभग दो दर्जन घाव मिले हैं। हत्या इतनी क्रूरता से की गई थी कि सिर, गर्दन, पीठ, कंधे समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू के गहरे घाव पाए गए। मृतक तीन बच्चों के पिता थे और उनके परिवार का कहना है कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा, नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया। एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है और फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें