फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: शटर काटकर लाखों के गहने उड़ाए, चौकीदार की जमकर पिटाई; बेगूसराय में बदमाशों ने दहशत फैलाई

Fri, 19 Sep 2025 07:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Crime: शंभू साह ने बताया कि वे ढाई साल से डॉक्टर चंद्रभूषण ठाकुर मार्केट में दुकान चला रहे हैं। रोजाना की तरह बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर गए थे। देर रात फोन पर सूचना मिली कि दुकान में चोरी हो गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में अपराधियों का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी चौक स्थित एक ज्वेलरी शॉप में गुरुवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। शटर काटकर दुकान से लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर ली गई। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद ग्रामीण चौकीदार उमाशंकर पासवान को बंधक बनाकर उसकी पिटाई भी की गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

चोरी की जानकारी दुकान मालिक शंभू साह को मकान मालिक राजा ठाकुर ने दी। शंभू साह ने बताया कि वे ढाई साल से डॉक्टर चंद्रभूषण ठाकुर मार्केट में दुकान चला रहे हैं। रोजाना की तरह बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर गए थे। देर रात फोन पर सूचना मिली कि दुकान में चोरी हो गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि शटर काटकर तिजोरी से करीब डेढ़ किलो चांदी के पायल, लगभग 10 ग्राम सोने के जेवर और 15 हजार रुपये नकद गायब थे। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने वारदात के दौरान चौकीदार को बंधक बनाकर मारपीट की और फिर आराम से चोरी को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: हॉकी एशिया कप विजेता टीम का पटना में सम्मान, सीएम नीतीश कुमार ने दिया 10-10 लाख रुपये

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनीष, डीएसपी कृष्ण कुमार, तेघड़ा इंस्पेक्टर संतोष कुमार और बछवाड़ा थानाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी मनीष ने फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और टेक्निकल टीम को जांच में लगाया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें