Bihar: बेगूसराय में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा पेट्रोल पंप स्थित एनएच 31 के पास की बताई गई है।
बताया जा रहा है कि हाईवे पर ट्रक ने दो मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है और हाईवे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न बना हुआ है। इधर, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आपस में तीन गाड़ी टकरा गई, तब इतना बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी के जवान जय सिंह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी पत्नी को लेकर शीतलपुर मुंगेर जा रहा था, तभी रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई है। फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।