फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai: बच्चों के खेलने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई थी मारपीट, घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Thu, 04 Jul 2024 04:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव की है।
विज्ञापन
मृतक और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में दो बच्चे के बीच खेलने के दौरान मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों जमकर मारपीट हुई थी। इस मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव की है। 

विज्ञापन


मृतक व्यक्ति की पहचान सोनमा गांव के रहने वाले रामचंद्र राम के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि 19 जून को दो बच्चों के बीच खेलने के दौरान मामूली विवाद हुआ था। इसी मामूली विवाद को लेकर बगल के दबंग पड़ोसी के साथ मारपीट हुई थी। इस मारपीट में रामचंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में रामचंद्र राम को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के क्रम में आज रामचंद्र राम की मौत हो गई है। 

मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि दबंग व्यक्ति था और बच्चे के बीच खेलने के दौरान विवाद हुआ था। इसी विवाद से नाराज होकर दबंग पड़ोसी ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस मारपीट में रामचंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिलहाल, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बखरी थाना पुलिस को दी। मौके पर बखरी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर स्थल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें