फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रिश्तेदार के यहां से लौट रहे पंप कर्मी समेत तीन को ट्रक ने कुचला; एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

Wed, 14 Feb 2024 01:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय/समस्तीपुर

सार

Bihar Road Accident: बेगूसराय में रिश्तेदार के यहां से लौट रहे पंप कर्मी को एक ट्रक ने कुचल दिया। इसी दौरान ट्रक ने दो अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में पंप कर्मी की मौत हो गई, जबकि घायल दो लोगों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
मृतक पंकज कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर-बरौनी मुख्य मार्ग के एनएच 28 पर फुलवरिया पंप के पास मंगलवार रात एक ट्रक ने पंप कर्मी समेत तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में पंप कर्मी की मौत हो गई, जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सुरेंद्र सहनी के बेटे पंकज कुमार (22) के रूप में हुई हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने रात को शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक के पिता सुरेंद्र सहनी ने बताया कि उनका बेटा दिन में अपने एक रिश्तेदार के यहां बाइक से बेगूसराय के बरौनी के ओगान गांव गया हुआ था। देर रात करीब 11 बजे वह बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान बेगूसराय के फुलवरिया पंप पर यह पेट्रोल लेने के लिए रुका। तेल लेने के बाद जैसे ही वह बाहर सड़क पर निकाला कि एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस दौरान ट्रक ने सड़क किनोर खड़े दो अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हल्ला होने पर सभी घायलों को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां पहुंचे उक्त दोनों के परिजन उन्हें बेगूसराय के निजी अस्पताल ले गए। जबकि पंकज को परिवार वाले सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। वहीं, परिवार के लोगों ने बताया कि पंकज मिर्जापुर में ही एक पंप पर नोजल मैन की तौर पर काम करता था। घटना के बाद से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने मृतक के शव को सदर अस्पताल से जब्त कर पोस्टमार्टम कराया है। नगर पुलिस बताया कि चूंकि घटना का स्थान बेगूसराय में पड़ता है। इसलिए मृतक के परिजन का बयान प्राथमिकी के लिए संबंधित थाने को भेजा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें