फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमीन विवाद को लेकर एक गुट के लोगों द्वारा की गई मारपीट, चार लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 04 Feb 2024 05:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: बेगूसराय में एक बार फिर एक गुट के लोगों द्वारा ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर चढ़ाई कर दी एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें भाजपा बीरपुर के मंडल अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के भाई मनोज एवं विनोद कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि उक्त मामले में लोगों के द्वारा जमीनी विवाद में मारपीट की बात बताई जा रही है, लेकिन स्थानीय भाजपा की ओर से प्रशासन से मांग की गई है कि निष्पक्ष जांच कर और सामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर एक गुट के लोगों द्वारा की गई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर एक बार फिर खूनी संघर्ष हुई है। इस खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसमें दो व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घायल सभी व्यक्ति को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी के रहने वाले विनोद कुमार महतो, मनोज कुमार, पुत्र रीतम कुमार और नमृता देवी के रूप में की गई है। घायल नमृता देवी ने बताया है कि गांव के ही दबंग मुन्ना कुमार के द्वारा मेरे जमीन पर जबरन घर निर्माण किया जा रहा था। जब घर बनाने से मना किया तो इसी से नाराज होकर 20 की संख्या में घर पर पहुंच कर लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी
उन्होंने बताया है कि वह दबंग व्यक्ति है। वह जबरन मेरा जमीन को हड़पना चाहता है। और आज भी उन लोगों के द्वारा जबरन मेरे जमीन पर घर निर्माण कर रहे थे। तभी मेरे परिवार के द्वारा मना किया गया तो इसी से नाराज होकर लाठी एवं लोहे की रॉड से पूरे परिवार को पिटाई कर दी। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा वीरपुर थाना पुलिस को दी गई है। मौके पर वीरपुर थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें