Bihar News: बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला, जहां मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़कर जमकर पीट दिया। इस पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में आरोपी युवक को पुलिस ने इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित माल गोदाम के पास की है। आरोपी युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले शंकर शाह के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मोबाइल चोरी कर आरोपी युवक संतोष कुमार भाग रहा था, तभी लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
आरोपी युवक के द्वारा अपने आप को बेकसूर कहता रहा, लेकिन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं पिटाई देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने की पुलिस ने पहुंचकर आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाकर उसकी जान बचाई और इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
युवक को हिरासत में लिया गया
वहीं आरोपी युवक संतोष कुमार का कहना है कि मेरे साथ एक सौरभ नाम का भी लड़का था, जो मोबाइल चोरी करके भाग गया और लोगों ने हमको पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। नगर थाना प्रभारी ने बताया है कि मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों के द्वारा पिटाई की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।