फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नहीं हैवान है: तीन साल की बच्ची को जिंदा जमीन में दफनाया, रोने लगी तो मुंह में भर दी मिट्टी

Tue, 12 Jul 2022 08:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

घटना कोपा मरहा नदी के किनारे बने कब्रिस्तान की है। तीन साल की मासूम ने बताया कि वह अपनी मां और नानी के साथ यहां आई थी। दोनों ने उसके मुंह में मिट्टी भरकर उसे जमीन में दफन कर दिया।
विज्ञापन
तीन साल की बच्ची को दफनाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के छपरा में एक तीन साल की बच्ची को जिंदा जमीन के नीचे दफनाने का मामला सामने आया है। दिल दहला देने वाली इस वारदाप की आरोपी खुद उसकी मां और नानी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने बच्ची के मुंह में मिट्टी भरकर उसे जमीन के लिए दफन कर दिया था। हालांकि, बच्ची की सांसें चलती रहीं। जब-जब बच्ची करवट ले रही थी, जमीन हिल रही थी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


घटना कोपा मरहा नदी के किनारे बने कब्रिस्तान की है। तीन साल की मासूम ने बताया, उसकी मां का नाम रेखा देवी और पिता का नाम राजू शर्मा है। उसने बताया कि वह अपनी मां और नानी के साथ यहां आई थी। दोनों ने उसके मुंह में मिट्टी भरकर उसे जमीन में दफन कर दिया। हालांकि, बच्ची अपने गांव नाम नहीं बता पा रही है। 

हिल रही थी जमीन 
दफन होने के बाद भी तीन साल की मासूम ने जिंदगी से जद्दोजहद  जारी रखी। वह जब-जब करवट बदल रही थी, जमीन हिल रही थी। ऐसे में पास में ही काम कर रहीं स्थानीय महिलाओं की नजर वहां पड़ी। इसके बाद अन्य लोगों को बुलाया गया। जमीन के अंदर से बच्ची निकली, जिससे बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने बताया, बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। वहीं बच्ची द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें