फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार रो रहा था बच्चा, मां ने मुंह पर लगा दी फेविक्विक

Sun, 24 Mar 2019 10:05 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के छपरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लगातार बच्चा रो रहा था तो परेशान होकर मां ने उसके होठों पर फेविक्विक लगा दी। बच्चे के पिता ने कहा, 'कुछ काम करने के बाद जब मैं वापस आाया तो मैंने पाया कि वह शांत है। मुझे ऐसा लगा कि वह कुछ बोलने की कोशिश कर रहा है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।'

विज्ञापन


बच्चे के पिता ने आगे कहा, 'जब मैंने अपनी पत्नी शोभा से इसके बारे में पूछा तो उसने मुझे बताया कि वह पूरे समय रोता रहता है। इसलिए मैंने उसके होठों पर गोंद लगा दी है ताकि वह चुप रहे।'बच्चे को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर भी इस घटना से हैरान हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार पिता ने जब अपने बेटे को पास से देखा तो उन्हें उसके मुंह पर कुछ लगा हुआ नजर आया। शुरू में उन्हें लगा कि कपड़े धोने वाला सर्फ उसके मुंह पर लग गया है। मगर जब उसे हटाने के लिए गए तो वह हटा ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें