फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: होली के बाद नहर में नहाने के दौरान डूबने से पांच की मौत

Thu, 21 Mar 2019 05:33 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बिहार के औरंगाबाद जिले में एक नहर में नहाने के दौरान डूबने से पांच युवकों की गुरूवार को मौत हो गयी । औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में होली के दिन दोपहर में एक नहर में नहाने के दौरान युवकों के तेज धारा की चपेट आने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि मृतकों में वार्ड संख्या 14 स्थित महावीर चबूतरा निवासी जीतू कुमार(20), ज्ञान सागर एवं सौरभ कुमार तथा वार्ड संख्या 13 के कूचा गली निवासी निशांत कुमार उर्फ हैप्पी (19) एवं भखरुआं मुहल्ला निवासी रौशन कुमार (16) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के आग्रह पर सभी मृतकों का पोस्टमार्टम औरंगाबाद जिला मुख्यालय से चिकित्सकों की टीम बुलाकर दाउदनगर में ही कराया गया। तिवारी ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें