फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एके-47 वाले विधायक अनंत सिंह ने कहा, तीन-चार दिन में करूंगा आत्मसमर्पण

Mon, 19 Aug 2019 08:35 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
अनंत सिंह - फोटो : Facebook
विज्ञापन
घर से एके-47 और हथगोले मिलने के बाद गिरफ्तारी के डर से फरार बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने अब एक वीडियो जारी कर खुद का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मुझे गिरफ्तार होने का डर नहीं है। मैं अगले 3-4 दिनों में आत्मसमर्पण करूंगा। मैं उस घर में पिछले 14 साल से रह रहा हूं इसलिए उसमें एके- 47 रखने का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि शनिवार को पटना पुलिस जब विधायक को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंची, तब वह घर के पीछे के दरवाजे से फरार हो गए थे। पुलिस ने उनके सरकारी आवास से छोटन को गिरफ्तार कर लिया था। छोटन अनंत का करीबी है और उसपर हत्या के 22 मामले दर्ज है।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें