फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में एनएसयूआई अध्यक्ष को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 18 Aug 2019 09:41 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के आरा में बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसमें से एक नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह शामिल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों को चार-चार गोली लगी हैं। घटना नवादा थाना क्षेत्र के डीएम कोठी रोड पर घटित हुई।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह को पहले से हत्या की आशंका थी। इसे लेकर मनीष ने दो दिन पहले नवादा थाने में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए आवेदन दिया था। रविवार सुबह लगभग नौ बजे वह अपने दो साथियों अप्पू और ओम सिंह के साथ रिसीविंग लेने थाना जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के कारण तीनों बाइक से नीचे गिर गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधियों ने मनीष और अप्पू को टारगेट करके गोली मारी है। लोगों ने उन्हें दूसरे वाहन से अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अपराधियों ने जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है। परिवारवालों और स्थानीय लोगों से इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें