फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mocha Cyclone : उड़ती हुई आई मौत और देखते ही देखते कट गया गला; बिहार में ऐसी भी मौतें

Mon, 15 May 2023 12:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय / मधेपुरा / खगड़िया

सार

मोचा तूफान के प्रभाव से रविवार की रात बिहार के कई जिलों में भीषण तबाही दिखी। मौतें भी अलग अलग रूप लेकर आई। अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार मधेपुरा और बेगूसराय जिलों में 5 मौतें हो चुकी हैं जबकि खगड़िया सहित अन्य जिलों में बच्ची समेत 3 घायल हुए हैं।  
विज्ञापन
तूफान जाने के बाद सामान बटोरते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की देर रात आई आंधी तूफान और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरुर पहुंचाई लेकिन साथ ही फसल के साथ साथ जानमाल की भी भारी क्षति हुई है। आंधी में घर गिरने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक 3 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिनका इलाज मधेपुरा के जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतकों में सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पटोरी निवासी सुरेन्द्र मुसहर की पत्नी उमदा देवी, मजरहट निवासी कुलदीप मंडल की पत्नी अरहुलिया देवी, जोरगमा निवासी रुद्र नारायण प्रसाद यादव और कुशवाहा निवासी सुधीर यादव के पुत्र विकास कुमार शामिल हैं। जबकि कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के हीरापट्टी निवासी प्रमोद मंडल की तीन वर्षीय पुत्री निशा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। निशा का इलाज फिलहाल जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

विज्ञापन


गर्दन कटने और दीवार गिरने से हुई मौत 
परिजनों के अनुसार तेज आंधी आने से टीन (चंदरा) से विकास कुमार का गर्दन कट गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उमदा देवी की मौत घर गिरने से उसमें दबने से हो गई। वहीं जोरगमा वार्ड 7 निवासी रुद्र नारायण प्रसाद यादव, की मौत हो गयी । आंधी की चपेट आने से रुद्र नारायण प्रसाद यादव गंभीर जख्मी हो गए । आननफानन में परिजनों ने उन्हें मुरलीगंज अस्पताल पहुंचाया जहां उनके  गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सावधानी बरतें
बीती देर रात जब तूफान आया तो कई जगहों पर गांव क्षेत्र में चदरा के उठा पटक की तेज आवाज आ रही थी। बाजार में सस्ता होने की वजह से लोग एस्बेस्टस की जगह चदरा का प्रयोग करते हैं। आंधी की आशंका होने के बाद भी लोगों ने सावधानी नहीं बरती। कई लोगों के मकान और ठिकानों के चदरे हवा में उड़ गये। इसी लापरवाही में मधेपुरा में तेज आंधी में चदरा उड़ कर युवक का गला काट दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेगूसराय में दीवार से दबकर अधेड़ किसान की मौत
बेगूसराय में तेज आंधी के दौरान गिरते दीवार से दबकर एक अधेड़ किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा नया टोल की है। मृतक वार्ड संख्या 12 निवासी बाबूलाल सिंह के पुत्र रंजन कुमार (52) हैं। परिजनों का कहना है कि रविवार की देर रात आई आंधी में ट्रेक्टर पर रखे अपने अनाज की रक्षा के लिए मकई को तिरपाल से ढक रहे थे। तभी घर के छत की ऊपर का दीवार आंधी में गिर गया जिसमें वह जख्मी हो गए। आननफानन में परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खगड़िया में वज्रपात से युवक झुलसा
खगड़िया में तूफान आने के क्रम में वज्रपात की एक युवक बुरी तरह झुलस गया। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के  दुधैला गांव का है जहां स्व. कपिल देव मंडल के पुत्र साहेब मंडल बुरी तरह झुलस गए। घायल साहेब मंडल को को परिजन इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें