फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda: NH 431 पर चार पहिया सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक की बाइक को मारी टक्कर, रुपये-गहने लूट हुए फरार

Fri, 03 Mar 2023 05:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

NH 431 पर चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बैग में रखा करीब दो लाख रुपया और उनकी पत्नी के गहने लूट लिए। टक्कर लगने से संचालक का पैर टूट गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में चंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार सीएसपी संचालक और उनकी पत्नी जख्मी हो गए। इस दौरान बदमाश उनसे लूटापट कर फरार हो गए। यह घटना मुबारकपुर गांव के सामने घटी।

विज्ञापन


घायल करने के बाद बदमाशों ने की लूटपाट
जानकारी के मुताबिक, NH 431 पर शुक्रवार को चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बैग में रखा करीब दो लाख रुपया लूट लिया। वहीं, भागते हुए बदमाशों ने सीएसपी संचालक की जख्मी पत्नी के कान से कनवाली भी झपट ली। इससे महिला का कान फट गया। वहीं, टक्कर लगने से सीएसपी संचालक का पैर टूट गया है।

सीएसपी संचालक और उनकी पत्नी की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के जय प्रकाशपुर भेड़िया गांव निवासी कौशल किशोर और पत्नी प्रीतम सिंह के रूप में हुई है. ग्राहक सेवा केंद्र थाना क्षेत्र के गंजपर शेखपुरा बजीर सिंह के मकान में संचालित होता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे थे घायल शख्स और उनकी पत्नी
जख्मी सीएसपी संचालक कौशल किशोर ने बताया कि वह अपने घर से पत्नी के साथ गंजपर के लिए निकले थे। जैसे ही मुबारकपुर गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से चार पहिया वाहन से हमारी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे हम दोनों दूर जाकर गिरे। थोड़ी देर बाद हम अपनी पत्नी को उठाने गए तो पता चला कि हमारे पास बैग था वह गायब है। वहीं, पत्नी का कान फटा हुआ था और कनवाली गायब थी। फिर हमने शेखपुरा में अपने रिश्तेदार को फोन किया। उसके बाद पत्नी को एक ऑटो के जरिए तुलसीगढ़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें