फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : नीतीश के सीनियर मंत्री बोले- राजद-कांग्रेस-वाम के बीच सीट शेयरिंग हो गया होगा, हम जदयू का नहीं बताएंगे

Tue, 16 Jan 2024 04:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमारे गठबंधन में कहीं कोई नाराज नहीं है। हमारे गठबंधन का स्वरूप अलग है। राजद के साथ राजद और वामदल बीच पहले से समझौता है। सबलोग लगे हैं।
विज्ञापन
बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडी गठबंधन (बिहार में महागठबंधन) में सीट शेयरिंग और सीएम नीतीश कुमार की नाराजगी के सवाल बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नाराज कौन है और कौन नहीं यह बात तो मुझे मीडिया से ही पता चला। हमारी पार्टी यानी जदयू में कहीं कोई नाराज नहीं है न ही कोई तकलीफ में है। महागठबंधन में भी सबकुछ ठीक है। सीट शेयरिंग के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि चीजें जल्दी तय हो तो यह अच्छी बात होती है। सीट शेयरिंग जल्दी होता है तो अच्छा होगा। 

विज्ञापन




हमारे गठबंधन में कोई नाराज नहीं है
बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमारे गठबंधन में कहीं कोई नाराज नहीं है। हमारे गठबंधन का स्वरूप अलग है। राजद के साथ राजद और वामदल बीच पहले से समझौता है। सबलोग लगे हैं। लालू जी की पार्टी के साथ हमारा गठबंधन हुआ है। वहीं इंडिया गठबंधन में संयोजक के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी बात आप गंभीरता से नहीं लेते। हमलोग शुरू से कह रहे हमें कोई पद नहीं चाहिए। जदयू किसी पद की आकांक्षी नहीं है। यह स्पष्ट है कि हमारी सरकार बिहार में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। हमलोग इसे अभियान के रूप में चला रहे हैं। केवल शिक्षा विभाग में ही दो लाख लोगों को नौकरी दी गई।  

नीतीश कुमार की भूमिका को सारा देश देख और समझ रहा
सीएम नीतीश कुमार की भूमिका इंडिया गठबंधन क्या है यह पूरे देश के लोग जानते हैं। नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन के बुनियाद में ही भूमिका निभाई। उन्होंने अपने प्रयास से इंडिया गठबंधन की बुनियाद रखी। नीतीश कुमार की भूमिका को सारा देश देख और समझ रहा है। राहुल गांधी की यात्रा है कि हमलोग पूरी तरह चुनाव और चुनावी रणनीति पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी पर जो कार्यक्रम है, उसपर पूरी तरह फोकस कर रहे हैं। यह बहुत बड़ा कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें