फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगीठी बनी काल: पटियाला में ठंड से बचने को कमरे में जलाई थी अंगीठी, पति-पत्नी और दो छोटे बच्चों की मौत

Tue, 16 Jan 2024 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे बचने के लिए लोग अक्सर अंगीठी जलाकर कमरे में रखकर सो जाते हैं। पटियाला में ऐसे हीअंगीठी जलाकर सोए परिवार की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक परिवार बिहार का रहने वाला था।
विज्ञापन
मृतक शाहबाज खान अपनी बेटी के साथ - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के थाना कोतवाली के अधीन पड़ती मारकल कालोनी में कमरे में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहे एक परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी व दो छोटे बच्चे शामिल हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में मूल रूप से बिहार का रहने वाला शाहबाज खान (29), उसकी पत्नी जरीना खान (25), पांच साल की बेटी रूकैया व तीन साल का बेटा अरमान शामिल है।

थाना कोतवाली पुलिस के मुताबिक शाहबाज खान पटियाला की मारकल कालोनी में किराये पर कमरा लेकर अपनी पत्नी व दो छोटे बच्चों के साथ रहता था। वह दुकानों में पानी वाले कैंपर की सप्लाई का काम करता था। रोजाना की तरह काम से वापस लौटने के बाद परिवार के साथ खाना खाया। पुलिस के मुताबिक सामने के कमरे में किराये पर रहने वाले परिवार ने जब काफी देर तक शाहबाज खान के कमरे से कोई आवाज नहीं सुनी और न ही कोई हलचल दिखाई दी, तो उन्हें शक हुआ। 
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की कुंडी तोड़कर जब अंदर जाकर देखा तो परिवार के चारों सदस्य बेसुध पड़े थे। तुरंत इन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक यह हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे का है।

क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉक्टरों के मुताबिक कोयले की अंगीठी जलाने से कार्बन डाईऑक्साइड व कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसी खतरनाक गैसें निकलती हैं। अगर अंगीठी जलाने वाला कमरा बंद है, तो ऐसी स्थिति में बाहर से आक्सीजन नहीं आ सकती है। इसके चलते कमरे में मौजूद लोगों का दम घुट सकता है। ज्यादा देर तक उस कमरे में रहने पर मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें