फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medical Emergency : बिहार में डेंगू का हाल देख सभी डीएम को चिट्ठी; हर हफ्ते रक्तदान शिविर लगाना सुनिश्चित करें

Sat, 09 Sep 2023 08:56 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार में डेंगू का डंक बुरी तरह फैला हुआ है। राजधानी समेत राज्य के प्राय: सभी शहरों में लगातार केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को हालात को देखते हुए हर हफ्ते रक्तदान शिविर सुनिश्चित करने की चिट्ठी भेजी है।
 
विज्ञापन
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे बिहार में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पटना सहित कई जिलों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसको लेकर राज्य सरकार ने पत्र जारी किया है जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए गये हैं कि प्रत्येक सप्ताह रक्तदान शिविर लगाकर लोगों से रक्तदान करने की अपील करें।
विज्ञापन


क्या लिखा है पत्र में 
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्र जारी किया है जिसमें राज्य के सभी डीएम को डेंगू के मद्देनजर आरडीपी की उपलब्धता के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। पत्र में लिखा है कि मरीजों की संख्या में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जिसको देखते हुए सभी जिलों में मरीजों के उपचार के लिए रक्त केन्द्रों में आरडीपी का उपलब्ध होना आवश्यक है। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए नियमित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाय जिससे डेंगू के मरीजों का समुचित इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें