फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: शख्स ने अपने ही घर में लूट को दिया अंजाम, हकीकत सामने आई तो सबके होश उड़े

Wed, 04 May 2022 04:12 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

आरोपी आलम अपने ससुराल में रहता था और लगातार अपने परिवार से संपत्ति का हिस्सा मांगता था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया जिले के पूरब टोला के ग्रामीणों ने एक घर से 4 लाख रुपये का सामान लूटने वाले एक लुटेरे को रंगेहाथ पकड़ लिया। लेकिन जब इस चोर की हकीकत खुली तो हर कोई हैरान रह गया। जैसे ही चोर का चेहरा सामने आया तो पता चला कि यह पीड़ित का बेटा था जिसने अपने साथियों के साथ अपने ही घर में लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, आरोपी नूर आलम की शादी किशनगंज जिले की एक लड़की से हुई थी, जिसके बाद उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया था। आलम अपने ससुराल में रहता था और लगातार अपने परिवार से संपत्ति का हिस्सा मांगता था। मांग पूरी नहीं होने पर आलम ने दस अन्य साथियों के साथ अपने ही घर में लूट को अंजाम दे डाला। ग्रामीणों ने लुटेरों को पकड़ने के लिए उन्हें घेर लिया, लेकिन आलम को छोड़कर उनमें से ज्यादातर भाग निकले। 
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें