फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गोपालगंज में महिला डांसर के साथ पिस्तौल लेकर डांस करते शख्स का वीडियो वायरल 

Thu, 21 Apr 2022 05:43 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक हाथ में लोडेड पिस्टल पकड़े हुए ट्रिगर पर  उंगली रखकर नाच रहा है।
विज्ञापन
पिस्तौल हाथ में लेकर डांस करता युवक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज में एक महिला डांसर के साथ हाथ में पिस्तौल लेकर डांस करते हुए एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो कथित तौर पर एक शादी का है। 
विज्ञापन


वीडियो में पिस्तौल लेकर नाच रहा है युवक 
इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक हाथ में लोडेड पिस्टल पकड़े हुए ट्रिगर पर  उंगली रखकर नाच रहा है। इस बीच वह महिला डांसर पर पिस्तौल तानकर ट्रिगर पर हाथ रखता है।  वीडियो में वह अपने सिर पर पिस्तौल लहराते हुए भी दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर वह दूसरों के जीवन को खतरे में डालते हुए नाचता रहता है।

एक पत्रकार ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, अगर ट्रिगर दब गया तो क्या होगा? वायरल वीडियो बिहार के गोपालगंज का बताया जा रहा है। जरा सोचिए अगर बंदूक लोडेड होती और गलती से ट्रिगर दब गया होता तो क्या होता। 
विज्ञापन


इस वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है और कई लोगों ने कहा कि बड़ा हादसा हो सकता था। ट्विटर पर वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए आईएएस अधिकारी संजय कुमार ने कहा, यह मुझे हैरान कर देता है और मुझे 'सांस्कृतिक भ्रष्टता' के स्तर का भी एहसास कराता है। अधिकतर लोगों का कहना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें