फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः मधेपुरा के जदयू प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Wed, 12 Aug 2020 07:13 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड के जदयू अध्यक्ष अशोक यादव की मंगलवार रात में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


मधेपुरा अनुमंडल पुलिस (एसडीपीओ) अधिकारी वसी अहमद ने बुधवार को बताया कि बीती रात करीब आठ बजे अशोक यादव गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने गांव जोगबनी में एक पान की दुकान के सामने खड़े थे तभी एक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे दो अज्ञात अपराधी उनपर गोली चलाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद घायल प्रखंड अध्यक्ष को इलाज के लिए पड़ोसी जिले सुपौल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें