फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha : वोट बहिष्कार को लेकर दो पक्षों में झड़प, प्रदर्शन के साथ ईवीएम को किया नुकसान

Tue, 07 May 2024 02:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar : तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच कई जगहों पर विकास नहीं होने के कारण मतदाताओं में उम्मीदवारों के लिए नाराजगी देखी गई। इस मामले में दो पक्षों में झड़प भी हुए। भड़के लोगों का कहना है कि विकास नहीं तो वोट नहीं। ईवीएम को नुकसान करने की सूचना है।
विज्ञापन
वोट का बहिष्कार करते लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास नही होने की सूरत में मतदाताओं में उम्मीदवारों के लिए नाराजगी है। इस नाराजगी में खगड़िया और मधेपुरा में भड़के लोगों ने विकास नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए जमकर हंगामा किया। खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल स्थित पौरा थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 181, 182 पर लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान दो पक्षों में झड़प भी हुई है। इस दौरान लोगों ने ईवीएम को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद वहां पर भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई। हंगामा की सूचना मिलते ही गोगरी एसडीओ और एसडीपीओ वहां पहुंचे और कुछ ही देर में वह क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

विज्ञापन


खगड़िया में लोगों ने किया वोट बहिष्कार 
स्थानीय लोगों का कहना है कि सहरौन गांव के लोगों ने पूर्व में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया था। जिसके लिए बूथ संख्या 181 बनाया गया। उसी बूथ पर पास के गांव परासी के लिए भी बूथ संख्या 182 बनाया गया। उक्त बूथ पर जब दूसरे गांव के लोग वोटिंग के लिए पहुंचे तो सहरौन के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद दो गुटों के बीच झड़प हो गई। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने उक्त बूथ पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है, जहां पर प्रशासनिक अधिकारी आक्रोशित लोगों से बातचीत कर कर रहे हैं।

सूना पड़ा मतदान केंद्र। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
ईवीएम को भी पहुंचा नुकसान, अधिकारी मीडिया से बना रहे दूरी
स्थानीय लोगों का कहना है कि भड़के लोगों ने बूथ संख्या 181 और 182 पर ईवीएम को भी नुकसान पहुंचाया है।  वोट बहिष्कार के निर्णय की बावजूद कुछ लोगों ने जानबूझकर हंगामा खड़ा कर दिया, जिसके बाद तनाव का माहौल बन गया। मामले की जानकारी देते हुए गोगरी एसडीपीओ ने बताया कि लोगों ने सड़क की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार किया था। जहां पर दूसरे गांव का भी एक बूथ बनाया गया था। थोड़ी बहुत लोगों के बीच झड़प हुई है। ईवीएम को भी नुकसान पहुंचा है।

मधेपुरा में लगाया नारा- सड़क नहीं तो वोट नहीं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मधेपुरा में भी लोगों ने किया विरोध 
मधेपुरा प्रखंड के मदनपुर पंचायत के वार्ड 11 में उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मैनिरही के बूथ संख्या 187 पर लोगों ने वोट बहिष्कार कर दिया है। सुबह से अब तक लोग मतदान के लिए नहीं गए हैं। सड़क की मांग को लेकर लोगों ने वोट नहीं देने का निर्णय लिया है। लोगों ने कहा कि यहां से जिला मुख्यालय दूरी मात्र 3 किलोमीटर है, फिर भी उनलोगों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। बूथ पर तैनात पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि सुबह से अब तक मात्र पांच लोगों ने मतदान किया है। मैनिरही बूथ संख्या 187 पर मतदाताओं की संख्या 1062 है।

सड़क नहीं तो वोट नहीं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सड़क नहीं तो वोट नहीं 
 मुरलीगंज के दीनापट्टी सखुआ के बूथ संख्या 73 पर सड़क अन्य समस्याओं को लेकर लोग सुबह से अब तक वोट देने नहीं पहुंचे हैं। बीडीओ और अन्य अधिकारी बूथ पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। सुबह से मतदान शुरू नहीं हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सड़क नहीं बना है, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब इसी वजह से लोगों ने वोट का बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मतदाता का इंतजार करते रहे कर्मी।  - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पांच घंटे तक नहीं हुआ मतदान 
मधेपुरा के मदनपुर में बूथ संख्या 187 पर वोट बहिष्कार के कारण मतदान केंद्र सूना रहा। दोपहर लगभग 12 बजे अधिकारियों के समझाने पर मतदान शुरू हुआ। इसी तरह मुरलीगंज के दीनापटी सखुआ में बूथ संख्या 73 पर भी मतदान शुरू हो गया है। दोनों जगह पर शुरू में लगभग 5 घंटे तक मतदान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें