बिहार की सभी सीट जीतने का दावा
सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में एनडीए गठबंधन सभी 40 सीट जीतने जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी लाख दावे कर लें, लेकिन हकीकत उनको मालूम है कि बिहार में उनके साथ क्या होने वाला है। सम्राट ने कहा कि देश की जनता मजबूत सरकार चाहती है, जिसे दो बार जनता ने कमान सौंपा है। अब तीसरी बार के लिए भी लोग अपना मत एनडीए को दे रहे हैं।