Bihar : पूर्व सांसद रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह राजद को छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का दामन थाम लिया है। रामा सिंह ने अपने हज़ारों कार्यकताओं के साथ बीते 30 अप्रैल को राजद से इस्तीफा देकर चिराग पासवान की पार्टी के हो गये।
लोक सभा चुनाव 2024 में पहले ही तेजस्वी यादव को जोरदार झटका लगा है। अभी सिर्फ दो चरण के ही चुनाव हुए, जबकि पांच चरण में चुनाव होना बाकी है। इसी बीच पूर्व सांसद रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का दामन थाम लिया है। रामा सिंह ने अपने हज़ारों कार्यकताओं के साथ बीते 30 अप्रैल को राजद से इस्तीफा देकर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के हो गये।
विज्ञापन
रामा सिंह लोक जनशक्ति पार्टी से बने थे सांसद
राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा देने के बाद 01 मई की देर शाम को अपने हजारों समर्थकों के साथ हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सभागार में चिराग पासवान की पार्टी में शामिल हो गए हैं। रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट से वैशाली लोकसभा सीट से 2014 में चुनाव लड़कर जीते और सांसद चुने गए थे।
टिकट नहीं मिलने से रामा सिंह थे नाराज
2014 के चुनाव में लोजपा के रामाकिशोर सिंह को तीन लाख पांच हजार चार सौ पचास मत मिले थे। राजद के डॉ. रघुवंश प्रसाद दो लाख छह हजार 183 वोट प्राप्त किए थे। इस तरह इस चुनाव में रामाकिशोर सिंह के जीत का अंतर 99 हजार 267 रहा था। 2014 की मोदी लहर ने वैशाली लोकसभा का राजपूतों का समीकरण तोड़ दिया और राष्ट्रीय जनता दल से लगातार सांसद रह रहे रघुवंश प्रसाद सिंह को हराए थे। लोकसभा 2024 में इंडिया गठबंधन से टिकट नहीं मिलने के कारण रामा सिंह राजद से नाराज चल रहे थे। चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी की स्थापना से ही राम किशोर उर्फ रामा सिंह पिता के साथ रहे थे। पिता जहां होंगे वहां आज उन्हें प्रसन्नता होती होगी। चिराग पासवान ने कहा कि राम सिंह को पार्टी में पुन वापसी होने के बाद पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।