कार्यकर्ता बैठक के दौरान एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी तथा अन्य नेता
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला मुख्यालय के एक निजी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस मौके पर जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के जदयू प्रभारी अरुण कुमार सहित कई जदयू, भाजपा, हम रालोमो और लोजपा आर सहित तमाम एनडीए के दल के नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर एनडीए के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों पर बिहार के मतदाता मतदान करेंगे।
चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को एक विकसित राज्य बनाने का कार्य किया गया है, इससे भारत आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो विरोधी लोग हैं, उन्हें विकास नजर नहीं आता है। उन्हें सिर्फ राजनीति नजर आती है, क्योंकि घोटाले का ताज उन्हीं लोगों के नाम है।
उन्होंने कहा कि मतदान में जो वोट प्रतिशत में कमी आई है, इसके लिए एनडीए के कार्यकर्ता एक-एक बूथ का मतदान के दिन मॉनिटरिंग करते हुए मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने का काम करेंगे।