फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मोदी का साथ देंगे, लेकिन मांझी ने ऐसा नहीं किया तो हराने में ताकत झोकेंगे; किसने कही टेंशन वाली बात

Tue, 12 Dec 2023 09:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

हम के पूर्व नेताओं ने कहा कि पार्टी कोई कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का मौका देती है तो ही हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
जीतनराम मांझी अपने कार्यकर्ताओं के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा) के पूर्व नेताओं ने टेंशन बढ़ाने वाली बात कह दी है। पूर्व नेताओं ने पटना में बैठक की। इसकी अध्यक्षता रामेश्वर प्रसाद यादव ने की। हम सेकुलर 'गुट' के संयोजक  राजेश निराला ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि आने वाले चुनाव में एक कुशल रणनीति अपना कर गया लोकसभा चुनाव में हम गुट के नेता एक साथ काम करेंगे । 

विज्ञापन



 
पीएम मोदी का हाथ मजबूत करने का काम करेंगे

पूर्व नेताओं ने एक स्वर में कहा कि अगर हम पार्टी गया लोकसभा सीट से संतोष मांझी को उम्मीदवार बनाती है तो पार्टी छोड़ने वाले सभी नेता एवं कार्यकर्ता पूरे तन मन धन के साथ चुनाव हराने का काम करेगा। यदि पार्टी कोई कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का मौका देती है तो ही हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने का काम करेंगे।

पिता-पुत्र को टिकट देने का विरोध
पूर्व नेताओं ने कहा कि रामेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा गया कि आगामी लोकसभा 2024 में गया लोकसभा सीट से अगर एनडीए उम्मीदवार के रूप में  पिता- पुत्र को यदि टिकट मिलता है तो हम एक जुट होकर हारने का काम करें। क्योंकि यह पार्टी केवल परिवारवाद पार्टी और पिता पुत्र की पार्टी बनकर रह गई। इसके कारण सभी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता नाखुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें