फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : नीतीश कुमार के बीमार होने के पहले भी इसपर हुई थी किरकिरी, फिर दुहराई 4000 की बात

Sun, 19 May 2024 04:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

सीएम नीतीश कुमार वैशाली लोकसभा क्षेत्र के प्रेमराज खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी वीणा देवी के समर्थन में वोट देने की अपील की। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिसल गई। वह वैशाली लोकसभा क्षेत्र के प्रेमराज खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी वीणा देवी के समर्थन में वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि इनको जरूर जीत दिलाएं। सीएम ने कहा कि हम तो चाहते हैं बिहार की सभी 40 के 40 सीट जीते और देशभर में चार हजार सीटें जीतें। सीएम की यह बात सुनकर सबलोग हैरान रह गए। इस दौरान मंच पर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और राज्य सभा सांसद संजय झा के साथ वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल एवं वैशाली लोकसभा के उम्मीदवार वीणा देवी मंच मौजूद थीं।

विज्ञापन


राजद सुप्रीमो पर साधा निशाना
वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वह केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। जबकि पूरा बिहार मेरा परिवार है।  उन्होंने कहा कि उनको 15 साल राज करने को मिला इन लोगों ने कुछ नहीं किया। सात साल राज करने के बाद जेल जाने लगे तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री के पद पर बैठा दिए। कोई काम नहीं किया। फिर अपने दोनों बेटों को विधायक बना दिया। उन्होंने अपने बेटे-बेटियों को आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा के साथ मिलकर काम करेंगे और देश और राज्य का विकास करेंगे। मुख्यमंत्री ने बिहार में हो रहे विकास कार्यों को भी गिनाया। 

नवादा में भी चार हजार बोल गए थे
इससे पहले सात अप्रैल को नवादा लोकसभा क्षेत्र चुनावी प्रचार के दौरान सीएम नीतीश की जुबान फिसल गई थी। उस वक्त मंच पर पीएम मोदी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा था-  "आदरणीय प्रधानमंत्री जी का दसवां साल चल रहा है। फिर तो आगे रहबे करेंगे। पांच साल में कोई दिक्कत नहीं। हमको पूरी उम्मीद है कि चार... चार हजार से ज्यादा एमपी रहेंगे इनके पक्ष में। हम यही अनुरोध करने आएं हैं। पूरा दीजिए।"  देश में 543 संसदीय क्षेत्र हैं और इतने ही सांसद चुने जाते हैं। बिहार में चालीस सीटें हैं। पीएम मोदी ने इस बार 400 पार का लक्ष्य रखा है, लेकिन मुख्यमंत्री 400 की जगह चार हजार बोल गए। सीएम नीतीश के इस बयान पर खूब किरकिरी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें