पटना में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। जैसे ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे, युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अपराधी फरार हो गया। यह मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के लंगर टोली मोड़ इलाके का है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है।
घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों का कहना है कि आचार संहिता के दौरान पटना के सबसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हत्या से लोग दहशत में हैं। ऐसा लगा रहा है कि अपराधियों में पुलिस दशहत खत्म हो गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और हत्यारे की गिरफ्तारी करे।
पुलिस का कहना है जिस युवक की हत्या हुई है, वह अपराधी प्रवृति का था। कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके में संगीन अपराध के मामले में जेल भी जा चुका है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।